संवाददाता.. दीपक गर्ग
हटा दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिले में बढ़ रहे अवैध शराब कारोबार एवं आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली के विरोध में ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि गांव-गांव अवैध रूप से शराब बिक्री कराई जा रही है और कई शराब दुकानें नियमों के विरुद्ध संचालित हो रही हैं।
संगठन ने मांग की कि अवैध शराब परिवहन में पकड़े जाने पर मुख्य ठेकेदारों पर भी कार्रवाई हो तथा स्कूल, मंदिर और रिहायशी क्षेत्रों के पास संचालित शराब दुकानों को हटाया जाए। साथ ही कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की भी मांग की गई।
इस दौरान शोभा सिंह राजपूत ने कलेक्टर नारायण प्रताप यादव से जिले में बढ़ रही अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। कलेक्टर ने जल्द विशेष अभियान चलाने और शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया।
संगठन ने चेतावनी दी कि 15 दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
Post a Comment