लोरमी। छत्तीसगढ़ के Lormi इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव तालाब में तैरता हुआ मिला। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। खास बात यह है कि मृतक को अच्छी तरह तैरना आता था, जिसके चलते उसकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Post a Comment