ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ बड़ा आंदोलन! स्वास्थ्य मंत्री से मिला दवा विक्रेताओं का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

Views

 


मनेन्द्रगढ़  *अविभाजित कोरिया जिला औसधि विक्रेता संघ के सचिव सुरेंद्र प्रताप सिंह,वरिष्ट केमिस्ट एवं संघ के संरक्षक  नरेंद्र अरोड़ा एवं अन्य सदस्यों ने हमारे छेत्र के लाडले विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री  श्यामबिहारी जायसवाल से सौजन्य मुलाकात कर आगामी 20/05/2026 को  अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री के  विरोध में जनस्वास्थ्य पर उत्पन्न गंभीर खतरे तथा छोटे केमिस्टों के संरक्षण हेतु तत्काल हस्तक्षेप किए जाने बाबत चर्चा कर उन्हें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर एक ज्ञापन सौंपा  ज्ञापन में बताया गया है कि

जनस्वास्थ्य तथा छोटे केमिस्टों एवं दवा व्यापारियों को होने वाली अपूरणीय क्षति को रोकने हेतु संघठन ने निम्नलिखित प्रमुख मांगें की हैं —


1. अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री के विरुद्ध तत्काल एवं कठोर कार्यवाही की जाए।

2. बिना वैध एवं सत्यापित ई-प्रिस्क्रिप्शन के दवाओं की बिक्री एवं होम डिलीवरी पूर्णतः प्रतिबंधित की जाए।

3. GSR 817(E) एवं GSR 220(E) को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।

4. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म द्वारा अपनाई जा रही अत्यधिक छूट (Deep Discounting) एवं Predatory Pricing नीति पर रोक लगाई जाए। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने उपस्थित दवा विक्रेताओं की मांग पर गंभीरता से चर्चा करते हुए तत्काल सचिव छत्तीसगढ़ शासन को पत्र प्रेषित किया है एवं स्पष्ट किया आपकी जायज मांगों के लिए उनके द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा दवा विक्रेता संघ ने मंत्री महोदय को  बताया कि आगामी 20 अप्रैल को अपनी मांगों के समर्थन में  संपूर्ण राष्ट्रीय स्तर पर दवा दुकान बंद रहेगी आपातकालीन सेवा के लिए  दवा विक्रेता संघ द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है

इस प्रतिनिधि मंडल में 

- प्रमोद अग्रवाल, मनोजy नेताम,मनीष शिवहरे,राजेश गोयल, अनुराग जैन, सौरभ ताम्रकार, सावन कुमार शर्मा आनंद साहू विशेष सोनी   उपस्थित रहे

0/Post a Comment/Comments