छत्तीसगढ़ पतंजलि योगपीठ के बहु प्रतीक्षित योग धारा शिविर के आयोजन हेतु सरस्वती शिशु विद्यालय में शिविर स्थल की रूपरेखा सुनिश्चित

Views

 



नरेंद्र अरोड़ा manendragarh ______*छत्तीसगढ़ पतंजलि योगपीठ के बहु प्रतीक्षित योग धारा शिविर के आयोजन हेतु सरस्वती शिशु विद्यालय में शिविर स्थल की रूपरेखा सुनिश्चित* 

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। पतंजलि योगपीठ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले “योगधारा सर्वरोग निवारण निःशुल्क योग शिविर – योग फेस्ट 2026” के सफल आयोजन को लेकर सरस्वती शिशु विद्यालय परिसर में शिविर स्थल की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

पतंजलि योगपीठ छत्तीसगढ़ प्रभारी संजय अग्रवाल द्वारा सरस्वती शिशु विद्यालय के मैदान का निरीक्षण कर आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था की जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि मंच (स्टेज) की व्यवस्था किस प्रकार होगी तथा योग साधकों के लिए बैठक व्यवस्था कैसे बनाई जाएगी, इस पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में योग शिविर को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने भी अपने सुझाव साझा किए तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर योग प्रभारी सतीश उपाध्याय, आर डी दीवान, नरेन्द्र अरोरा, प्रवीण निशी,पंकज जैन संचेती, जयचंद बोथरा, भैरो केशरवानी, राकेश अग्रवाल, विवेक तिवारी, प्रद्युम्न ताम्रकार, अनीता फरमानिया एवं कविता मंगतानी, अर्चना अग्रवाल,उपस्थित रहे ।

0/Post a Comment/Comments