नरेंद्र अरोड़ा___/ योगधारा सर्वरोग निवारण निःशुल्क योग शिविर : आयोजन समिति की बैठक संपन्न
मनेंद्रगढ़। एमसीबी। पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले “योगधारा सर्वरोग निवारण निःशुल्क योग शिविर – योग फेस्ट 2026” के सफल आयोजन को लेकर अमृत सदन, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में योग शिविर की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं जनसहभागिता को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में पतंजलि योगपीठ छत्तीसगढ़ प्रभारी संजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि “योग फेस्ट 2026” का आयोजन 31 मई से 6 जून 2026 तक मनेंद्रगढ़ में किया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न योग क्रियाओं, प्राणायाम एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएंगी।
बैठक के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने शिविर स्थल, पंजीयन व्यवस्था, प्रचार-प्रसार एवं विभिन्न गतिविधियों को लेकर अपने सुझाव साझा किए। आयोजकों ने बताया कि “आपके सुझाव, हमारा संकल्प – स्वस्थ समाज का निर्माण” थीम के साथ इस आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
“योगधारा – योग फेस्ट 2026” के अंतर्गत आयोजित होने वाले इस निःशुल्क योग शिविर में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई। आयोजकों ने नागरिकों से योग अपनाकर निरोग एवं स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
इस अवसर पर रामचरित द्विवेदी, पंकज जैन संचेती, रफीक मेमन, प्रवीण निशी, नरेंद्र अरोरा, बबलू जायसवाल, सतीश उपाध्याय, सरजू यादव, दिनेश्वर मिश्रा, नीरज अग्रवाल, अजमुद्दीन अंसारी, जयचंद बोथरा, संजय सिंह सेंगर, राजू यादव, नारायण अग्रवाल, मधु पोद्दार, मनीष अग्रवाल, रितेश सिंघल, ओम प्रकाश जायसवाल, जमील शाह, सपन महतो एवं दिनेश शुक्ला सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Post a Comment