पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले, नितिश ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा विजय सिंह राजपुत के निर्देशन में ग्रामीण अंचल थाना पसान क्षेत्र में टोनही प्रताड़ना एवं मारपीट के मामले में थाना पसान पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
पूरी घटना इस प्रकार है प्रार्थिया फूलमत बाई निवासी ग्राम कुकरीबहरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी कि पड़ोसी सोनकुंवर एवं उसके परिजनों द्वारा उसे “टोनही” कहकर प्रताड़ित करते हुए गाली-गलौज एवं मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी बेलचा, डण्डा एवं टांगी से हमला किया गया, जिससे चार लोग घायल हुए।
रिपोर्ट पर थाना पसान में अपराध क्रमांक 127/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 191(3) बीएनएस एवं 4, 5 टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। विवेचना दौरान आरोपी बुधराम, बलराम एवं वीरसिंह को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार जप्त किये गये तथा आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा अन्य आरोपी सोनकुंवर की तलाश जारी है।

Post a Comment