माया देदे मायारू भाग 2 फिल्म 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमा घर में एक साथ रिलीज कर जनता को किया समर्पित....

Views



आर एस न्यूज़ एजेंसी जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़।
 रायपुर - महान छत्तीसगढ़ी पारिवारिक फिल्म माया देदे मायारू भाग 2 का 10 अप्रैल को शानदार चार खेलों के साथ जनता को समर्पित किया गया हमारे न्यूज़ रिपोर्टर समाचार कवरेज करने के लिए राजधानी रायपुर के प्रभात टॉकीज में सिनेमा को देखकर आनंदित हो गए और इसके साथ ही साथ माया देदे मायारू भाग 2 फिल्म की स्कूटी इनामी योजना के अंतर्गत स्कीम चलाई जा रही है फिल्म माया देदे मायारू भाग 2 के सौजन्य से तो हमारे संवाददाता भी ₹100 का टिकट लिया और फिल्म का मजा लिया।



हम आपको बताना चाहेंगे कि इस फिल्म के प्रमुख पात्र कौन हैं और पूरी फिल्म की यूनिट का नाम निम्नानुसार है। 

                              अमन मूवी अलक राय प्रस्तुत 
      प्रेम चंद्राकर, भूपेंद्र साहू कृत
         " मया देदे मयारू 2 "
            छत्तीसगढ़ी फ़िल्म
10 अप्रेल 2026 से भव्य सुभारम्भ 
निर्माता - अलक राय 
निर्देशक - प्रेम चंद्राकर, भूपेंद्र साहू
कहानी, पटकथा, गीत, संगीत - प्रेम चंद्राकर, भूपेंद्र साहू 
सावंद - भूपेंद्र साहू
डी ओ पी - दिलीप राय (कटक)
कार्यकारी निर्माता - अमन राय 
सह निर्माता - डाली राय
कलाकार - मन कुरैशी, इशिका यादव, लक्षित झांझी, दीक्षा जायसवाल, सुरेश गोण्डाले, अंजलि चौहान, आरवी सिन्हा, विनय अंबस्ट, क्रांति दीक्षित, डा. अजय साहाय, पूनम गोस्वामी, सोमनाथ साहू 
फ़िल्म प्रमोटर - राकेश कुमार साहू।




इस फिल्म को देखने के बाद ऐसा महसूस किया गया है कि संबंधित फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक पुरानी माया देदे मायारू की पहली भाग बनी थी फिल्म उस फिल्म के तर्ज पर फिल्म को आधुनिकता के साथ में जोड़कर फिल्म को बनाया गया है न्यू टेक्नोलॉजी के साथ।



सिनेमा प्रेमियों से हमने पूछा की सिनेमा कैसा लगा तो उनका एक ही जवाब मिला की पुरानी जो माया देदे मायारू फिल्म है उसी की तर्ज पर फिल्म को को बनाया गया है।



इस अवसर पर हमारे न्यूज़ एजेंसी रिपोर्टर कलाकारों से सौजन्य मुलाकात किया फिल्म की अभिनेत्री इशिका यादव से विशेष मुलाकात किया जिसका फोटो साझा किया जा रहा है।

हमने फिल्म यूनिट से पूछा की फिल्म माया देदे मयारू भाग 2 का निर्माण की श्रृंखला अपने कैसे चालू किया तो हमें जवाब मिला की पुरानी पैटर्न की जो फिल्म है उसे फिल्म को थोड़ा आधुनिकता एवं नई टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर हमने इस फिल्म का निर्माण किया है आशा एवं विश्वास है कि जनता को हमारी यह न्यू टेक्नोलॉजी वाली माया देदे मायारू भाग 2 अवश्य पसंद आएगी जो की एक अच्छी पहला हमने किया है।




फिल्म के कलाकारों की संयुक्त कथन यह था कि हमने पूरी मेहनत पूरी लगन के साथ फिल्म को निर्माण किया है अदाकारी किया है अब जनता की अदालत में हमारी फिल्म की फैसला होना है आज हमारे इस फिल्म का पहला दिन काफी अच्छा रहा इसी आशा के साथ हम दशकों से एवं छत्तीसगढ़ के समस्त जनता से निवेदन करते हैं कि पुरानी जो माया देदे मयारू फिल्म को जो प्यार मिला था ठीक उसी तरह से हमारी इस फिल्म को नई टेक्नोलॉजी वाली माया देदे मायारू भाग 2 को जनता अपनी आशीर्वाद दे और इस फिल्म को देखने के लिए जनता सिनेमा घर तक अवश्य आवे और महत्वपूर्ण बात यह है कि इस फिल्म में स्कीम चलाई जा रही है स्कूटी इनामी योजना जिसका ₹100 टिकट के आधार पर स्कूटी इनाम को जीता जा सकता है।



0/Post a Comment/Comments