जिला कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता और सोशल मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति

Views

 





स्वप्निल सिन्हा को मिली जिले में बड़ी जिम्मेदारी, जताया संगठन का आभार

एमसीबी। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रवक्ता और सोशल मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव भेजा गया था। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव द्वारा इस संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को पत्र प्रेषित कर अनुमोदन का अनुरोध किया गया था जिस पर अंतिम मुहर लग गई है।

       जानकारी के अनुसार हाल ही में जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संगठन के सुचारू संचालन, जनसंपर्क को प्रभावी बनाने तथा पार्टी की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां प्रस्तावित की गई हैं।

प्रस्तावित नामों में स्वप्निल सिन्हा की सक्रियता को देखते हुए जिला प्रवक्ता एवं प्रशासनिक कार्य हेतु प्रभार देकर बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा गया वहीं भावेश जैन को प्रवक्ता एवं कार्यालय प्रभारी, चंद्रिका दास और शिवम प्यासी को सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपने का प्रस्ताव शामिल था जिस पर प्रभारी महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी मलकीत सिंह गैदु ने सूची को अनुमोदित कर दिया है। 

       इस अवसर पर स्वप्निल सिन्हा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी की गतिविधियों को मजबूती देने के लिये निरंतर कार्य करेंगे।

          जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा है कि इन नियुक्तियों से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों का प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित होगा। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी से शीघ्र अनुमोदन प्रदान करने का आग्रह किया था ताकि संगठनात्मक कार्यों को और गति मिल सके। अब सूची के अनुमोदित होते ही सभी अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

0/Post a Comment/Comments