मनेन्द्रगढ़, छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा आज प्रदेश के शासकीय सेवकों की विभिन्न लंबित मांगों के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
यह ज्ञापन भोजन अवकाश के समय शांतिपूर्वक जिला स्तर पर कलेक्टर एमसीबी एवं विकासखंड स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के माध्यम से प्रेषित किया गया।
कार्य प्रभावित न हो, इस उद्देश्य से कार्यक्रम भोजन अवकाश के दौरान ही आयोजित किया गया।
जिला सह संयोजक श्री गोपाल प्रसाद बुनकर ने बताया कि फेडरेशन द्वारा पूर्व में भी कई बार शासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है, परंतु अब तक समाधान नहीं हो सका है।
दीपक कुमार साहू, प्रांतीय कार्यालयीन सचिव ने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में महंगाई भत्ता एरियर, समयमान वेतनमान, अर्जित अवकाश नगदीकरण एवं संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण शामिल हैं।
फेडरेशन ने शासन से मांगों के शीघ्र निराकरण की अपेक्षा जताई है। इस दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे
Post a Comment