पामगढ़ में फायरिंग से हड़कंप: विवाद के बाद चली गोली, एक युवक घायल

Views











थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा क्षेत्र में आज सुबह करीब 10 बजे विकास नगर निवासी शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ हिमांशु किराना स्टोर के पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। दुकान संचालक हिमांशु श्रीवास ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।

इसी दौरान हिमांशु श्रीवास के भाई गुलशन श्रीवास ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से पंकज कश्यप पर गोली चला दी। गोली पंकज के पैर (जांघ) में लगी। घायल को तत्काल CHC पामगढ़ ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी गुलशन श्रीवास रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर का हवलदार है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है और मुख्य आरोपी के साथ उसके सहयोगी भाई को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

0/Post a Comment/Comments