मनेंद्रगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की नई टीम घोषित, कई पदाधिकारियों की नियुक्ति

Views

 


नरेंद्र अरोड़ा /___मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव की अनुशंसा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष रामनरेश पटेल द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के नव नियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी_

 संगठन को मजबूत करने तथा गांव-गांव तक कांग्रेस की नीतियों और जनहितकारी कार्यक्रमों को पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी घोषित सूची में दी गई है तदनुसार

कोषाध्यक्ष के पद पर नजारियस एक्का को नियुक्त किया गया है।

उपाध्यक्ष पद पर शंभू घोष, मो. अकरम, परवेश राय, श्रीमती निमिष लकड़ा, श्यामलाल दीवान तथा वकील चौधरी रहेंगे   

 महामंत्री पद पर शकील अहमद, प्रशांत जायसवाल, श्रीमती शांती टंडन, मनोज सेन, महेन्द्र सिंह, रामलाल, लेखनदास तथा शिवप्रसाद को नियुक्त किया गया है।

सचिव पद पर जीतेन्द्र मिश्रा, लक्ष्मण यादव, बलराम बोरसे, राजेश कुमार, राजाराम, श्रीमती किरण चौधरी, प्रमोद ठाकुर, धर्मजीत, अन्न प्रताप तथा गणेश मलिक रहेंगे

 कार्यकारिणी सदस्य के रूप में तेजप्रताप, मक्खन चक्रधारी, संदीप खलखों, चरकू, अनिल साहू तथा श्रीमती कमला को शामिल किया गया है।

साथ ही संगठन की गतिविधियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया प्रभारी  ज जैनूद्दीन नियुक्त हुए हैं


क्षेत्र के पूर्व विधायक गुलाब कमरो, जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष रामनरेश पटेल सहित समस्त कांग्रेस जनों ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।


ब्लॉक अध्यक्ष रामनरेश पटेल ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने, आम जनता की समस्याओं को उठाने और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने में सभी पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

नव नियुक्त पदाधिकारियों ने भी पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और जनता के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

0/Post a Comment/Comments