उन गानों में विजेता सोनिया वर्मा ने स्कूटी इनाम जीता।
राकेश न्यूज़ एजेंसी जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़।
सोनिया वर्मा ने स्कूटी इनाम जीता है जीतने का प्रमुख कारण यह है कि 10 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली फिल्म माया देदे मयारू भाग 2 का दो प्रमुख गाना था उन गानों पर इंस्टाग्राम में जो सर्वाधिक अपनी एक्टिंग का रोल बनाकर पोस्टिंग करेगा उसको इनाम दिया जाएगा फिल्म यूनिट के द्वारा इसलिए सोनिया वर्मा ने वह इनाम को जीत लिया है।सोनिया वर्मा को स्कूटी प्रदान किया पद्मश्री ममता चंद्राकर ने, इस दौरान फिल्म के निर्माता अलक राय, निर्देशक प्रेम चंद्राकार, मुख्य अभिनेता लक्षित झांझी और फिल्म वितरक तरुण सोनी मौजूद रहे।
यूं तो इन गानों पर सैकड़ों लोगों ने रील्स बनाई थी लेकिन सबसे अच्छी रील सोनिया वर्मा की थी, जिसे सभी ने पसंद किया। इसीलिए उनका चयन इनाम के लिए हुआ और वायदे के मुताबिक निर्माता अलक राय ने पद्मश्री ममता चंद्राकर के हाथों सोनिया वर्मा को इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान की। इलेक्ट्रिक स्कूटी प्राप्त करने के बाद सोनिया वर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वाकई में छत्तीसगढ़ी सिनेमा इस कदर अपने प्रशंसकों का ख्याल रखता है यह मुझे आज पता चला, वर्ना कई गाने तो मिलियन पार कर गए लेकिन उनके निर्माता ने उन पर कोई ध्यान नहीं दिया जिन्होंने उनके गानों को मिलियन क्रॉस कर दिया।
इसका फैसला हुआ तो 10 मार्च को विजेता सोनिया वर्मा को दिया गया रंगारंग कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभात टॉकीज रायपुर के परिसर में।


Post a Comment