गौरेला पेंड्रा मरवाही l गौरेला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मुकेश दुबे ने बताया कि वार्डवासियों की यह मांग काफी समय से लंबित थी वार्ड में बारिश के दिनों में जलभराव की स्थिति एवं सड़क में कीचड़ हो जाता था, इसको लेकर वार्डवासियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था।
समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष निधी से सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का आदेश कर भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर राजकुमार रोहणी मंडल अध्यक्ष भाजपा गौरेला, केवल रोहणी, स्वप्निल मिश्रा उपमंत्री नगर पालिका परिषद सहित वार्ड नं15 अम्बेडकर नगर के वार्डवासी मौजूद थे।



Post a Comment