Views
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में Raigarh Mobile Shop Theft की एक बड़ी घटना सामने आई है। गोपी टॉकीज के सामने स्थित सेल स्पॉट मोबाइल दुकान में बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये के मोबाइल और नकदी पार कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है।
दुकान संचालक मोहम्मद फारुक, निवासी लक्ष्मीपुर रायगढ़ ने बताया कि उनकी दुकान में नई और पुरानी मोबाइल फोन की खरीद-बिक्री होती है। उन्होंने बताया कि 9 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह लगभग 10 बजे जब उन्होंने दुकान का शटर खोला तो अंदर का दृश्य देखकर हैरान रह गए। दुकान के शोकेस और काउंटर अस्त-व्यस्त थे।
जांच के दौरान पता चला कि शोकेस में रखे 16 आईफोन मोबाइल और काउंटर की दराज में रखे 30 हजार रुपये नकद गायब थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोर ने दुकान की दूसरी मंजिल के दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर प्रवेश किया और ग्राउंड फ्लोर स्थित दुकान से मोबाइल और नकदी लेकर फरार हो गया। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 13 लाख 39 हजार रुपये बताई जा रही है।
Raigarh Mobile Shop Theft मामले में थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ में अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 और 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर सीसीटीवी में दिख रहे संदिग्ध की तस्वीरें जिले के सभी थाना-चौकी और आसपास के जिलों में भेजी गई हैं।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचित करें। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि Raigarh Mobile Shop Theft मामले में जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
Post a Comment