दादर खुर्द प्रधानमंत्री आवास से लगी करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, जिला प्रशासन कार्यवाही करने में नाकामी उजागर..,.

Views

 




कोरबा :- शहर से लगे दादर खुर्द तेजी के साथ शहर के रूप में विकसित हो रहा है नगर निगम कोरबा द्वारा केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2784 आवास का निर्माण कर रहा है जिसमें काम पूर्ण की अग्रसर है और जिससे यहां के जमीन का दाम दिन ब दिन आसमान छू रहा है। जिससे जमीन के काम करने वाले भू माफियायों की नजर यहां की सरकारी जमीन पर गीद्ध की तरह पड़ी है।



भू माफियायों द्वारा दादर खुर्द के प्रधानमंत्री आवास से लगी श्मसान घाट के सामने करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। सरकारी जमीन पर रातों रात कब्जा करने के लिए मकान बनाया गया है गांव वाले इसका दबी-जुबान में इसका विरोध कर रहे हैं और गांव में चर्चा का विषय बना हुआ गांव वाले यह भी कह रहे हैं कि एक दिन गांव के जमीन दलाल पैसों के लिए श्मसान घाट और तालाब को भी कब्जा करके बेच देंगे।



लगातार समाचार प्रकाशन के माध्यम से जिला प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है फिर भी भू माफियायों पर जिला प्रशासन की कार्यवाही शून्य नजर आ रही है जिससे भू माफियायों के हौसले सातवें आसमान पर है जिला प्रशासन सरकारी जमीन से अवैध कब्जा रोकने में नाकाम साबित हो रहा है या अवैध कब्जा रोकना नहीं चाहती है? आखिर जिला प्रशासन भू माफियायों पर कार्यवाही क्यों नहीं कर रही है बड़ा सवाल है।भू माफियायों को कहीं सफेदपोश नेताओं या उच्च प्रशासनिक अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त तो नहीं है?

0/Post a Comment/Comments