*छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत बजट को प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में असफल बताते हुए पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि*
*"यह बजट केवल घोषणाओं का पुलिंदा है, जिसमें आम जनता, किसान, युवा, मजदूर और गरीब वर्ग के लिए कोई ठोस राहत नहीं है।"*
*“ज्ञान और गति के बजट की असफलता के बाद अब ‘संकल्प’ के नाम पर नया जुमला फेंका गया है। यह बजट भी जनता को निराश करने वाला है।”*
*जनता विरोधी बजट – आम नागरिकों को राहत देने का कोई ठोस प्रावधान नहीं।*
*किसानों की अनदेखी – आय दोगुनी करने या खेती लागत कम करने की नई प्रभावी योजना नहीं।*
*युवाओं के लिए निराशाजनक – 1 लाख नौकरियों का कोई प्रावधान नहीं, रोजगार पर स्पष्ट नीति का अभाव।*
*महंगाई से राहत नहीं – बढ़ती कीमतों से जूझ रही जनता के लिए कोई विशेष राहत पैकेज नहीं।*
*ग्रामीण अर्थव्यवस्था उपेक्षित – गांव, गरीब और आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए पर्याप्त बजट नहीं।*
*अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण पर मौन – कोई ठोस निर्णय नहीं।*
*500 रुपये में सिलेंडर का वादा अधूरा – बजट में कोई प्रावधान नहीं।*
*दीर्घकालीन विकास के विजन की कमी स्पष्ट।*

Post a Comment