कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अमला की कार्यवाही, कई वाहनों की गई जप्ती...

Views
कोरबा छत्तीसगढ़ -कोरबा कलेक्टर के दिशा निर्देश पर खनिज विभाग ने कई जगहों पर दबिश देकर अवैध रूप से गौण खनिज कार्य लिप्त वाहनों की जप्ती कार्यवाही की गई है


जानकारी के अनुसार जिला में अवैध रूप से गौण खनिज का कार्य की खबर और शिकायतें मिल रही थी जिस पर कलेक्टर कोरबा द्वारा उप संचालक खनिज विभाग को कार्यवाही करने को निर्देशित किया गया कोरबा जिला खनिज जाँच अमला द्वारा अवैध उत्खनन/परिवहन/भंडारण कर्ताओं के विरुद्ध कार्यवाही में कुल नौ वाहनों को जप्त किया गया है। जिसमे दो ट्रक चार हाइवा एक जेसीबी एक चैन माउंट मशीन तथा एक टिप्पर शामिल है साथ ही दो स्थानों में अवैध रेत भंडारण के मामले में 700 घन मीटर रेत जप्त कर खनिज अधिनियम के अनुसार कार्यवाही की जा रही है ।

0/Post a Comment/Comments