नगर पंचायत नरियरा में आंगनबाड़ी भवनों की भारी कमी, बच्चे बुनियादी सुविधाओं से वंचित

Views
नरियरा। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बावजूद नरियरा क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वार्ड क्रमांक 04,(शिकायत कर्ता राजू राठौर)। वॉर्ड 05, शिकायत कर्ता दुष्यन्त कैवर्त। वार्ड 06 शिकायत कर्ता, खुशहाल निषाद और 15 सहित कई वार्डों में आज भी आंगनबाड़ी केंद्र स्थायी भवन के अभाव में किराए के कमरों, सामुदायिक भवनों या जर्जर कच्चे कमरों में संचालित किए जा रहे हैं। इसका सीधा असर छोटे बच्चों की पढ़ाई, पोषण और सुरक्षा पर पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार कई केंद्रों की छतें टपकती हैं, बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है और शौचालय व शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। बारिश के मौसम में बच्चों और कार्यकर्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे शिक्षण व्यवस्था बाधित होती है।
माता-पिता का आरोप है कि इस समस्या को कई बार नगर पंचायत और संबंधित विभाग के सामने उठाया गया, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं हुई। उनका कहना है कि केवल औपचारिक व्यवस्थाएं कर देने से समस्या का समाधान नहीं होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किराए के असुविधाजनक भवनों में काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है, जहां जल, शौचालय और सुरक्षा जैसी आवश्यक सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं।
नगर पंचायत बनने के बाद नागरिकों को उम्मीद थी कि शैक्षणिक ढांचे में सुधार होगा और नए आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण कराया जाएगा, लेकिन जमीनी हकीकत अब भी वैसी ही बनी हुई है। समाजसेवियों का कहना है कि यदि समय रहते पक्के भवनों का निर्माण और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार नहीं किया गया, तो इसका नकारात्मक प्रभाव बच्चों के भविष्य पर पड़ेगा।

 आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक -9
बच्चों की संख्या -32 लगभग 
संचालिका -शारदा अघरिया
कार्यकर्ता -गायत्री टंडन
भवन - मनहरण केवट
पता - बिलासा वार्ड

 आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 07
संचालिका -कल्याणी त्रिपाठी 
बच्चों की संख्या -21 
कार्यकर्ता -नीरा बाई निर्मलकर
भवन -शिवकुमार राठौर

आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 10
बच्चों की संख्या - 0 से 6 वर्ष तक 15
संचालिका - हेम बाई बंजारे
कार्यकर्ता - सुलोचनी निर्मलकर 
भवन -अशोक अघरिया।
संचालिका का कथन - जब नगर पंचायत अध्यक्ष अपने द्वारा कुर्सी प्रदत्त किया तो वीडियो बनाया था तब हमें लगा कि जर्जर भवन का सुधार होगा। लेकिन वो केवल स्वार्थ खानापूर्ती, था अपने नाम द्वारा प्रदत्त कुर्सी का वीडियो बनाया और स्थिति ऐसे हो गया कि आज हम किराए के मकान में अपना आंगनबाड़ी संचालित कर रहे हैं
प्रशासन से प्रमुख मांगें:
प्रत्येक वार्ड में स्थायी आंगनबाड़ी भवन का निर्माण, हो।
शुद्ध पेयजल, शौचालय व बैठने की उचित व्यवस्था, हो।
जर्जर भवनों की तत्काल मरम्मत किया जाए।
नागरिकों ने प्रशासन से जल्द बजट स्वीकृत कर पक्के और सुरक्षित आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की मांग की है, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक और पोषण वातावरण मिल सके।

0/Post a Comment/Comments