अम्बेडकर नगर जिले के विकासखंड जहांगीरगंज अंतर्गत देवरिया बाजार स्थित आलम मेडिकल फार्मेसी क्लीनिक खुली हुई है।पूरे देश में इस समय मौसम में हो रहे बदलाव के साथ ही सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। आलम मेडिकल फार्मेसी क्लीनिक के संचालक डॉ.फार्मासिस्ट एण्ड़ कनसलटेन्ट आलम शेख ने बताया कि ठंड का मौसम शुरू होते ही वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, विशेषकर जनवरी-फरवरी के महीनों में सर्दी-जुकाम तेजी से फैलता है।डॉ. आलम शेख ने बताया कि बदलते मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे लोगों को जुकाम, खांसी, नाक बंद होना और हल्का बुखार जैसी समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि कुछ आसान सावधानियां अपनाकर वायरल संक्रमण से बचा जा सकता है।उन्होंने बताया कि सर्दी से बचाव के लिए लोगों को गर्म कपड़े पहनने चाहिए, खासकर गला, सिर और पैरों को अच्छी तरह ढककर रखना जरूरी है। ठंडा पानी, ठंडी चीजें, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक के सेवन से बचना चाहिए। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना भी बेहद जरूरी है।डॉ. फार्मासिस्ट एण्ड़ कनसलटेन्ट आलम ने बताया कि दिन में कई बार गर्म पानी पीना लाभकारी होता है। इसके साथ ही तुलसी-अदरक का काढ़ा, रात में हल्दी वाला दूध तथा सुबह खाली पेट अदरक, काली मिर्च और लौंग का काढ़ा पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।उन्होंने दवाओं के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि यदि जुकाम बहुत तेजश्र हो, 3-4 दिनों में आराम न मिले, अत्यधिक कमजोरी महसूस हो या नाक ज्यादा बंद हो जाए, तो 1-0-1 की मात्रा में कारवाल प्लस और पानी गर्म करके बिक्स डाल करके भाप लीजिए सिटालिन ली जा सकती है। वहीं सीने में जुकाम और खांसी होने पर केवल पैरासिटामोल की टैबलेट से 5-6 दिनों में आराम मिल सकता है। डॉ.फार्मासिस्ट एण्ड़ कनसलटेन्ट
आलम शेख ने स्पष्ट किया कि सामान्य वायरल सर्दी-जुकाम में किसी भी प्रकार की एंटीबायोटिक दवा की आवश्यकता नहीं होती है और बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए।
Post a Comment