नगर पंचायत नरियारा मूलभूत सुविधाओं से बहुत दूर चली गई है।

Views

 



सरकारी कार्यालय जाने वाली मार्ग मैं गंदगी का आलम है।


रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ राज्य।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण होने के पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य को विकास की गति प्रदान करने में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं मगर यहां नरियारा नगर पंचायत में मूलभूत सुविधाओं से बहुत दूर चली जा रही है वह सुविधा इस प्रकार से है मूलभूत के अधीन।



नगर पंचायत बनने के पश्चात नरियारा की सफाई व्यवस्था गंदगी का आलम बन चुका है प्रत्येक वार्ड में गंदगी फैली हुई है और यहां तक के की सरकारी भवन जाने वाली मार्ग स्कूल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने का मार्ग बिजली ऑफिस जाने का मार्ग में गंदगी इतनी है की सफाई के नाम पर ठेंगा है।


एवं संबंधित मार्ग मैं बड़े-बड़े गड्ढे हैं और गड्ढे होने के कारण पानी भर जाते हैं बरसात के दिनों में चलना मुश्किल हो जाता है पैदल यात्रा करने वाले पैदल आने जाने वालों लोगों को जिसकी वजह से काफी परेशानी होती है जनता परेशान तो पार्षद मदमस्त यह कहानी है नरियारा नगर पंचायत की सफाई मामला में।



स्वच्छ पेयजल के संबंध में कहा जाए तो स्वच्छ पेयजल की भी आपूर्ति नगर पंचायत के द्वारा नहीं की जा रही है पूर्व वर्ष जिन लोगों के पास में स्वयं का हैंड पंप स्वयं का कुआं स्वयं का बर है तो उन्हें आधार पर स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति हो पा रही है एवं पाइप लाइन का विस्तार तो कर दिया गया है मगर नल जल योजना की जो टंकी है उसमें पानी की व्यवस्था नहीं है पानी मिल रहा है तो वह गंदगी एवं बदबूदार पानी मिल रही है कहीं पर पाइपलाइन फटा हुआ है जिसकी वजह से गंजी वाला पानी पीने को मजबूर है नरियारा नगर पंचायत वास मगर संबंधित वार्ड के पार्षदों के द्वारा इस संबंध में किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही है।


बिजली की व्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यह कहलाता है कि जिस नगर पंचायत में बिजली की व्यवस्था उचित नहीं है तो वह नगर पंचायत कहलन के लायक भी नहीं है स्ट्रीट लाइट लगा दी गई है मगर कहीं पर भी लाइट की नामोनिशान नहीं है कई ऐसे बिजली खंबे हैं जिसमें लाइट ही नहीं लगा है मगर उसका बिल पास हो गया है। 



गली की निर्माण कार्य अधूरा है नगर पंचायत नरियारा की जितनी भी गलियों का निर्माण कार्य किया जा रहा है उन गलियों का निर्माण कार्य में अवरोध आ गया है अवरुद्ध आने के पश्चात वह कार्य अधूरा रह गया है एवं गुणवत्ता विहीन सामग्री का उपयोग किया गया है 6 इंच का ना बनाकर 3 से 4 इंच ही बना दिया गया है एवं रखड़ का उपयोग सबसे ज्यादा हुआ है जिसकी वजह से गलियों में धूल उड़ने लगी है कभी भी गली टूट सकता है उखाड़ सकता है क्योंकि गुणवत्ता विहीन सामग्री का उपयोग किए जाने की वजह से गली भी आधी अधूरी रह गई है।


नरियारा नगर पंचायत में राशन दुकान की कमी हो रही है क्योंकि दो राशन दुकान है जो की कभी बंद कर देता है तो कभी खोल देता है जिसकी वजह से उपभोक्ता को चावल नहीं मिल पाती एवं एवं बची हुई राशन को संबंधित दुकान दार व्यापारियों के पास में बिक्री कर देता है यह भी एक महत्वपूर्ण नगर पंचायत की मूलभूत सुविधा के अंतर्गत में आता है।।


सफाई कर्मचारी बहुत ही कम कर्मचारी है कभी एक वार्ड को साफ करते हैं तो किसी दिन दूसरे वार्ड को साफ करते हैं प्रत्येक वार्ड में सफाई नहीं होता प्रतिदिन जिससे जनता परेशान है क्योंकि परेशान है सफाई कर्मचारी ही ध्यान नहीं दे रहा है। 


नगर पंचायत नरियारा में सर्वप्रथम जन दर्शन का कार्यक्रम आयोजन किया जाना महत्वपूर्ण कार्य है यह नहीं हो रहा है क्यों की प्रत्येक वार्ड के जनता परेशान है नगर पंचायत अध्यक्ष किसी भी वार्ड का निरीक्षण करती नहीं है बस कार्यालय में बैठकर ही कार्यवाही करती है जाति निवास आमदनी पर अध्यक्ष की दसखत की जरूरत रहती है तो नगर पंचायत कार्यालय में भीड़ लगी रहती है अध्यक्ष जब कार्यालय का काम निपटा लेती है उसके बाद में दस्तक करती है जिससे पब्लिक परेशान है।


नगर पंचायत नरियारा में सुरक्षा संबंधित फायर अग्निशामक यंत्र नहीं है जिसे कहीं पर भी आगजनी हो जाएगा तो दमकल की व्यवस्था नहीं है दमकल के लिए महानदी पावर प्रोजेक्ट कंपनी की गाड़ी की इंतजार करनी पड़ती है जहां से सुरक्षा अग्निशामक यंत्र अग्निशामक गाड़ी आती है तब कहीं जाकर बुझ पाती है नहीं तो पूरा जलकर राख हो जाती है नगर पंचायत नरियारा में व्यवस्था होना अनिवार्य है। 


नगर पंचायत नरेगा के सड़कों पर आवारा मवेशियों का झुंड बनाकर पड़े रहते हैं जिनकी वजह से दुर्घटनाएं होने की संभावना सबसे अधिक हो जाती है आवारा में मवेशी का विचारण सड़कों पर जारी रहता है एवं आवारा मवेशियों को लाल नीला पीला हरा रेडियम का बेल्ट नहीं लगाया गया है यह कार्य नगर पंचायत के द्वारा होना रहता है आवारा मनुष्य की सुरक्षा एवं दुर्घटना रोकने के संबंध में यह कार्य भी नहीं हो पा रहा है।


हमारे रिपोर्टर कहते हैं कि जब से नगर पंचायत नरियारा बना है तब से उपरोक्त समस्याओं से ग्रसित हो चुका है किसी भी प्रकार का निदान नहीं हो पा रहा है।


राकेश कुमार साहू रिपोर्टर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ राज्य।

0/Post a Comment/Comments