छेरछेरा : सभी वर्ग के लोग पहुंचे घर-घर, गूंजा छेर...छेरा, कोठी के धान ला हेरतेच...हेरा
Views
कोरबा- कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ का प्रमुख पारंपरिक त्यौहार छेरछेरा उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। गांव से लेकर शहर तक सभी वर्ग के लोग छेरछेरा मांगने घर-घर पहुंचे। गांव में सुबह से दोपहर तक छेरछेरा मांगने मंडली और टीम बनाकर लोग घर-घर झोला और बोरी लेकर पहुंचे। शहर में खासकर बच्चे ही छेरछेरा मांगने पहुंचे, कहीं-कहीं महिलाओं की टीम भी छेरछेरा मांगते नजर आए। सुबह से दोपहर तक छेर...छेरा, कोठी के धान ला हेरतेच हेरा की गूंज सुनाई दे रही थी।*घर-घर में व्यंजनों की खुशबू* छेरछेरा में छत्तीसगढ़ियों सहित दिगर प्रांत के लोगों के घरों में छत्तीसगढ़ी व्यंजन की खुशबू आती रही। लोग बड़े चाव से आज छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुफ्त उठाया। लोग मनपसंद के व्यंजन बनाकर अपने परिजनों एवं पड़ोसियों को भी बांटा। सुबह से शाम तक छेरछेरा की खुशियों की खुमार छाई रही।

Post a Comment