राकेश कुमार साहू( रिपोर्टर)
जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ राज्य।
कवर्धा: - जांजगीर चांपा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ छत्तीसगढ़ साहू समाज में गहरा आक्रोश नजर आ रहा है. शुक्रवार को जिला साहू समाज कवर्धा के पदाधिकारियों और समाज जनों ने बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा. समाज ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर भूपेश बघेल लिखित रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो साहू समाज प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन करेगा.
भूपेश बघेल के खिलाफ साहू समाज
जिला साहू समाज के अध्यक्ष धरमराज साहू ने बताया कि बीते दिनों बिलासपुर जिले के लिंगयाडीह गांव में आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से उपमुख्यमंत्री अरुण साव की तुलना ‘बंदर’ से की, जो न केवल एक जनप्रतिनिधि बल्कि पूरे साहू समाज का अपमान है. इस टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं.
भूपेश बघेल के खिलाफ साहू समाज
साहू समाज ने बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
उन्होंने कहा कि समाज ने शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है, लेकिन यदि 5 जनवरी के भीतर माफी नहीं मिली तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा. ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा संगठन और महिला इकाई के सदस्य भी उपस्थित रहे. सभी ने एक स्वर में इस बयान की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग की.
कवर्धा एसपी को ज्ञापन सौंपते साहू समाज के पदाधिकारी
साहू समाज का ज्ञापन लेने के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि साहू समाज ने ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा उपमुख्यमंत्री अरुण साव के खिलाफ कथित टिप्पणी का उल्लेख किया गया है, जिसे विधिवत स्वीकार कर लिया गया है और आगे की प्रक्रिया नियमानुसार की जाएगी.
भूपेश बघेल से तीन दिन में माफी मांगने की मांग
बिलासपुर में मंच पर बघेल ने की थी टिप्पणी
हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर के लिंगयाडीह में एक विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने मंच से शेर और बंदर की कहानी का उल्लेख किया. आरोप है कि इस कहानी के माध्यम से उन्होंने उपमुख्यमंत्री अरुण साव की तुलना बंदर से की. इसके बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई. पहले उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मर्यादित भाषा के उपयोग की नसीहत दी, वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी तीखा पलटवार करते हुए बयान को असंयमित बताया.।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा जिस तरह से वर्तमान उपमुख्यमंत्री अरुण साहू को मर्यादा विहीन शब्दों का प्रयोग किया है इसके खिलाफ में सीधा प्रदेश साहू समाज भूपेश बघेल के विरुद्ध में जाति सूचक जैसी अधिनियम के अंतर्गत थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर दे उसके पश्चात भूपेश बघेल की गिरफ्तारी होनी चाहिए क्योंकि महत्वपूर्ण पद में रह चुका आदमी आज इस तरह की मर्यादा विहीन शब्दों का प्रयोग कर रहा है यह सामाजिक प्राणी नहीं है।
यह भी है कि कांग्रेस पार्टी में भी साहू समाज के प्रतिनिधि है जनप्रतिनिधि हैं वह क्या पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में है क्या अगर पक्ष में है तो वह भी कैसे उपमुख्यमंत्री को मर्यादा विहीन शब्दों का प्रयोग का विरोध क्यों नहीं कर रहे हैं क्या हाथों में चूड़ी पहन कर बैठे हैं क्या।
Post a Comment