नरेंद्र अरोड़ा __/*एमसी बी जिला मुख्यालय manendragarh में वीर बाल दिवस पर सेवा के संकल्प के तहत विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न* *रक्तदान शिविर में में 28 व्यक्तियों ने रक्तदान किया* उल्लेखनीय के यह आयोजन सांस्कृतिक मंच के तत्वाधान में महेंद्रगढ़ के 220 बिस्तर शासकीय अस्पताल में किया गया इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने पहुंचकर रक्तदान करते हुए शिविर में अपनी भागीदारी की उल्लेखनीय है कि रक्तदाताओं की पूरी स्वास्थ्य जांच करने के पश्चात ही पूरी तरह सुरक्षित तरीके से ही उनका ब्लड लिया गया, इस अवसर पर सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष सनी खनूजा ने कहा कि वीर बाल दिवस के इस पुनीत अवसर पर सांस्कृतिक मंच द्वारा यह आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए जिससे रक्त की कमी से कोई भी व्यक्ति मौत के मुंह में न जाए इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित जिले के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अविनाश खरे ने बताया कि इस रक्त शिविर में समस्त सुरक्षा मानकों का पालन किया गया रक्तदान के पश्चात प्रत्येक रक्तदाताओं के जूस और फल भी वितरित किया गया ताकि किसी भी रक्तदाताओं को किसी प्रकार की आवश्यकता ना होने पाए उन्होंने कहा कि हमें रक्तदान में स्वयं आगे आने चाहिए यह प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है इसमें किसी प्रकार से किसी का अहित नहीं होता है रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है इस शिविर को सफल बनाने में अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर स्वप्निल तिवारी सांस्कृतिक मंच के सदस्यों पदाधिकारी एवं समाजसेवियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया सांस्कृतिक मंच के आयोजकों ने रक्तदान में रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं के प्रति अति विनम्रता से से आभार व्यक्त किया गया है

Post a Comment