Views
बिलासपुर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव आज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के दौरे पर रहे ग्राम मोहाली में कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए ग्राम बिटकुली पहुंचकर राउत नाचा महोत्सव में भाग लिया ग्राम करवा में गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए ग्राम मानिकपुर में ईश्वर गौरा गौरी कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक अटल श्रीवास्तव मोहली के तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में सहभागिता कर न केवल खिलाड़ियों का मान बढ़ाया बल्कि ग्रामीण और जनपद प्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को भी गंभीरता से सुना खेल मैदान में विधायक की उपस्थिति से खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला विधायक अटल श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि खेल अनुशासन और स्वस्थ समाज की आवश्यकता है जीवन में टीम भावना और आत्मविश्वास को विकसित करता है यह शरीर ही नहीं बल्कि मन को भी मजबूत करता है अटल श्रीवास्तव ने कहा कि युवावस्था में मैं स्वयं खेलों से जुड़ा रहा और चाहता हूं कि युवा मैदान जरूर जाएं मैदान में पूरे जोश के साथ खेले गौरतलब है कि अटल श्रीवास्तव बैडमिंटन के विश्वविद्यालय एवं प्रदेश स्तर के खिलाड़ी रहे हैं अटल श्रीवास्तव ने आयोजको की बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा नशा अपराध और नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहते हैं उन्होंने खिलाड़ियों के लिए इनाम की भी घोषणा की

Post a Comment