कांग्रेस जिला अध्यक्ष कोरबा बनने पर मुकेश राठौर का राठौर (क्षत्रिय) समाज के द्वारा स्वागत किया गया-

Views

                    


    कोरबा -आज दिनांक 10.12.2025 को राठौर क्षत्रिय समाज के द्वारा श्यान सदन में समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सदस्य मुकेश राठौर का स्वागत किया गया।क्षत्रिय राठौर समाज कोरबा जिला के मासिक बैठक प्रत्येक माह 10 तारीख को सम्पन्न होती है इस माह के बैठक में समाज से मुकेश राठौर जो समाज के संरक्षक भी हैं को कांग्रेस जिला कोरबा से शहर अध्यक्ष नियुक्ति पर समाज में खुशी की लहर है दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज के लोगों ने भैया मुकेश राठौर का स्वागत और सम्मान का कार्यक्रम रखा गया.साथ ही नये भवन निर्माण संबधित चर्चा के साथ सामाजिक उत्थान के बारे चर्चा विशेष रूप वहां पर उपस्थित सभी लोगो ने अपनी वाणी से सम्बोधित किए। साथ ही प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी का गठन चुनाव के माध्यम से होना है इस बैठक में निर्णय लिया गया जो भी प्रतिभागी भाग लेते हैं उनका पूरी तरह से समर्थन एवं सहयोग किया जाएगा। शिव नारायण राठौर संरक्षक, मनोज राठौर अध्यक्ष, अरुण राठौर उपाध्यक्ष, सनत राठौर, मनहरण राठौर भठोरा, कृष्णावतार राठौर, विजय राठौर, कमलेश राठौर, रामू राठौर, मनोज राठौर वकील,संतोष राठौर, पी पी एस राठौर, विनोद राठौर, देवराज सिंह राठौर,शिवा राठौर, महिला सदस्य में -राजेश्वरी राठौर,दीपा राठौर, सुनीता राठौर (कमलेश राठौर ),अनीता राठौर (पी पी एस राठौर ), सुनीता राठौर (मुकेश राठौर ), लक्ष्मी राठौर, संतोषी राठौर, कल्पना राठौर, सरिता राठौर, बबिता राठौर, जय कुमारी राठौर, इत्यादि उपस्थित रहे।


0/Post a Comment/Comments