रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा।
रायपुर जांजगीर चांपा।
छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा सुमन त्यागी एक चमकता सितारा के रूप में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में चार चांद लगाने के लिए आ गई है अपनी फिल्मों की माध्यम से हम सुमन त्यागी से उनकी पृष्ठभूमि पर अवलोकन कर आप लोगों को हम बताना चाहेंगे वह इस प्रकार से है।
नाम: सुमन त्यागी
जन्म तिथि: 6 अगस्त 1991
जन्म स्थान: रायपुर, छत्तीसगढ़
भाषाएँ: हिंदी, छत्तीसगढ़ी
कार्य क्षेत्र: अभिनयै, रंगमंच, कविता पाठ, एल्बम गीत
मैं रायपुर, छत्तीसगढ़ से संबंध रखने वाली एक रंगमंच एवं फ़िल्म कलाकार हूँ। मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि हिंदी साहित्य से जुड़ी रही है। मैंने 12वीं तक की शिक्षा रविशंकर विद्यालय, रायपुर से प्राप्त की। इसके पश्चात पी.जी. गर्ल्स कॉलेज से वाणिज्य विषय में स्नातक (B.Com) की पढ़ाई पूरी की तथा विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (M.A.) की डिग्री प्राप्त की।
मेरे अभिनय करियर की शुरुआत रंगमंच से हुई। मेरा पहला नाटक “वायरस” था, जिसके लेखक एवं निर्देशक भरत वेद सर रहे। इस नाटक के माध्यम से मुझे रंगमंच की बारीकियों और अभिनय की गहराई को समझने का अवसर मिला। इसके बाद मैंने रंजन मोडक सर के निर्देशन में कार्य किया, जहाँ “खूब लड़ी मर्दानी” जैसी सशक्त कविताओं का मंचन किया।
मैंने हिंदी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी भाषा में भी अनेक नाट्य प्रस्तुतियाँ दी हैं, जिनमें “म ह हँस बर सीखे हव”, “बाबा” जैसे मंचन शामिल हैं। नाटक “शिकंडी” में मैंने तेजा की भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त “पेइंग गेस्ट” में माँ की भूमिका, “अगोरा”, “सबरी के राम” में सबरी की भूमिका, “अहिल्याबाई होल्कर” नाटक में मुक्ता की भूमिका तथा “भरत मिलाप” में सीता की भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। रंगमंच के साथ-साथ मेरी कला यात्रा कविता पाठ और अभिनय दोनों को समर्पित रही है।
रंगमंच के अतिरिक्त मैंने अब तक 10 एल्बम गीतों में भी अभिनय किया है, जिससे मुझे कैमरे के सामने अभिनय का व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ।
इसके पश्चात मैंने डॉ. राहुल पारीक सर, जो कि एक शासकीय परियोजना के निर्देशक हैं, के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के लिए जागरूकता शॉर्ट फ़िल्म में कार्य किया।
सोशल मीडिया के माध्यम से मेरी मुलाकात फ़िल्म निर्देशक डॉ. ज्ञानेश तिवारी से हुई, जिन्होंने मुझे अपनी छत्तीसगढ़ी हॉरर फ़िल्म “Sssssss….. कोई तो है” में अभिनय का अवसर प्रदान किया। यह फ़िल्म मेरे लिए एक सपने के साकार होने जैसा अनुभव रही और मेरे फ़िल्मी करियर की एक महत्वपूर्ण शुरुआत साबित हुई।
आज हमारे छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री को 25 साल होने को है रजत जयंती वर्ष मना रही है हमारी छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में 2000 में एक फिल्म आई थी मोर छाइयां भुइयां यह फिल्म धूम मचा रही थी उसी तर्ज पर आज हमारी इंडस्ट्री को 25 साल हो गई है इस 25 साल के दरमियान इंडस्ट्री में छोटे कलाकार बड़े कलाकार वह उभरते कलाकार एवं एल्बम कलाकार काफी संख्या में है इस तरह से आज हमारी इंडस्ट्री में सुमन त्यागी एक उभरता हुआ सितारा है जो कि हमारे इंडस्ट्री को चार चांद लगाने के लिए आ चुकी है 2025 की अंतिम माह में और उनकी फिल्म प्रदर्शित होने वाली है आगामी 2026 में जिसकी विधिवत घोषणा करनी बाकी है अभी फिल्म फ्लोर पर है निर्माण अधीन है निर्माण जैसे ही कंप्लीट होता है वैसे ही सेंसर बोर्ड को जाता है सेंसर बोर्ड से डेट डिसाइड होने के बाद सिनेमा को लांच किया जाता है लोकार्पण किया जाता है।
रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ राज्य।




Post a Comment