युवा गायक अनमोल सिंह सलूजा सम्मानित।
मनेद्रगढ़। सिख धर्म के दसवें गुरु ,गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादे बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह की शहादत भारत की सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो आने वाली पीढियां को दिशा दिखाती रहेगी एवं अपने साहस और निष्ठा से अनेक पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी-उक्ताशय के विचार पतंजलि योग समिति एमसीबी के द्वारा आयोजित वीर बाल दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सिख धर्म के युवा विचारक सुखविंदर सिंह एवं पतंजलि महिला योग समिति की जिला प्रभारी बलबीर कौर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सतीश उपाध्याय ने गुरु गोविंद सिंह के साहबजादो की शहादत को प्रहलाद ,ध्रुव ,नचिकेता से चली आ रही बालकों की वीरता, ज्ञान, तप और धैर्य से जोड़ते हुए कहा कि,-बलिदानी बालकों की शौर्य गाथा हमारी विरासत है तथा गुरु गोविंद सिंह के बच्चे अजीत सिंह ,जुझार सिंह, जोरावर सिंह ,और फतेह सिंह का बलिदान मानवता के विश्वास का सबसे बड़ा प्रतीक है। वीर बाल दिवस शहादत दिवस पर पतंजलि योग समिति के द्वारा बौद्धिक संगोष्ठी एवं सिख धर्म के विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान का कार्यक्रम भी रखा गया। जिसमें कनाडा के फ्लैमिंग कॉलेज से मास्टर डिग्री हासिल करने एवं "-डीन ओनर रोल " सम्मानित अनमोल सिंह विशिष्ट वक्त के रूप में उपस्थित हुए ।इनके द्वारा गुरुवाणी एवं शबद कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बौद्धिक संगोष्ठी में लायंस क्लब के अध्यक्ष कृष्णकांत ताम्रकार, ने वीर साहब जादों की शहादत को देश की एकता अखंडता और नैतिकता से जोड़ते हुए कहा कि यह शहादत भारतीय इतिहास में एक अमूल्य बलिदान के रूप में सदा के लिए दर्ज हो गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह नीरज कुमार अग्रवाल, ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा वर्ष 2022 में घोषित किए गए वीर बाल दिवस के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि- इतिहास में नन्हे वीर साहबजादों का ऐसी अनोखी शहादत के उदाहरण काफी कम देखने को मिलते हैं उन्होंने अपने उद्बोधन में चारों साहबजादों की वीरता, आदर्श एवं शौर्य का प्रमाणित तथ्यों के साथ उल्लेख किया । बौद्धिक संगोष्ठी को आगे बढ़ते हुए कार्यक्रम के संचालक एवं संयोजक सतीश उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ शासन से ऐसे वीर बालकों के शौर्य एवं पराक्रम का उल्लेख करते हुए इसे स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की बात कही ।श्री उपाध्याय ने कहा कि वीर बाल दिवस सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह की शहादत को श्रद्धांजलि देने का विशेष दिन है।कबीर पंथी भजन गायक घनश्याम ,ने अपने गायन से कार्यक्रम को नई ऊंचाइयां प्रदान की। विजय मंगलम बालिका छात्रावास की संचालिका एवं समाज सेविका रूपा पोद्दार ने देश की एकता एवं राष्ट्र प्रेम से संबंधित गायन प्रस्तुत किया। विशेष श्रद्धांजलि एवं सम्मान कार्यक्रम में योग समिति के संचालन में समर्पण भाव के लिए योग साधक रामसेवक विश्वकर्मा , सुप्रसिद्ध युवा गायक अनमोल सिंह कबीरपंथी गायक घनश्याम का शाल श्रीफल से सम्मान, कार्यक्रम संयोजक सतीश उपाध्याय द्वारा किया गया। , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह नीरज अग्रवाल एवं लायंस क्लब के अध्यक्ष कृष्णकांत ताम्रकार द्वारा योग साधक रामसेवक विश्वकर्मा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भैरव केशरवानी रामसेवक , नीलम दुबे, जगदंबा अग्रवाल, बबली सिंह अर्चना अग्रवाल, पिंकी सलूजा, कविता मंगतानी, रोशन जहां, कैलाश दुबे, राकेश अग्रवाल,अर्चना सेजपाल, प्रियंका अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित सुखविंदर सिंह अनमोल सिंह सलूजा एवं कबीर पंथी गायक घनश्याम,लायंस क्लब अध्यक्ष कृष्णकांत ताम्रकार,नगर कार्यवाह नीरज अग्रवाल का आभार प्रदर्शन योग साधिका नीलम दुबे ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने किया।

Post a Comment