बरबसपुर में हुआ सड़क हादसा , तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से गिरी , दो युवकों की मौके पर ही मौत

Views

 



एमसीबी। जिले के नागपुर पुलिस सहायता केन्द्र अंतर्गत बरबसपुर में रविवार की रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा इतना अचानक और भीषण था कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

        प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे। पुलिया के पास पहुंचते ही बाइक असंतुलित हो गई और नियंत्रण खोने के कारण वाहन सीधे पुल से नीचे जा गिरा। गिरने के दौरान बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर वहीं दम तोड़ बैठे। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी।नागपुर पुलिस सहायता केन्द्र को दी। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी शेषनारायण सिंह अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्यवाही शुरू की। पुलिस ने बताया कि अब तक मृतकों की पहचान नही हो सकी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना ही हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया के पास कई बार वाहन तेज गति में आते हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पुलिस ने भी सुरक्षित गति से वाहन चलाने और पुलिया क्षेत्र में सावधानी बरतने की अपील की है।


0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Sidebar Ads