रायपुर - नगरीय निकाय चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी का बड़ा फैसला, बिलासपुर की निवासी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला को बम्हनीडीह चुनाव प्रभारी नियुक्त, वही जांजगीर के निवासी पार्टी नेता अभिषेक मिश्रा को सारंगढ़ का प्रभारी बनाया गया*
*प्रदेश मे एक नगर पालिका परिषद बोदरी और कई वार्डो के के जीत के बाद जबरदस्त उत्साह मे आम आदमी पार्टी -उत्तम जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष कार्यकारी, आप*
प्रदेश मे एक नगर पालिका परिषद बोदरी और कई वार्डो में जीत के बाद उत्साह से भरी आम आदमी पार्टी ने आने वाले वर्ष 2026 के नवम्बर में होने वाले चुनाव को लेकर अभी से नगर निगम ,नगर पालिका व नगर पंचायत के चुनाव की तैयारी को लेकर कमर कस ली है। पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने प्रदेश में अपनी मजबूत और आम जनता के कार्यों के लिए समर्पित साथियों की टीम को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तम जायसवाल ने कहा है कि पिछले दिनों पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव व प्रदेश प्रभारी डॉ. संदीप पाठक जी व प्रदेश सह प्रभारी मुकेश अहलावत जी ने निकाय चुनाव को मजबूती से लड़ने की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की थी जिसमे उन्होंने प्रदेश के पदाधिकारियों को निकाय चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने को निर्देशित किया था। हमने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी तय कर दिए हैं और हमने मजबूत संगठन बना कर पूरी तैयारी के साथ इस बार मैदान में उतारा है ।
प्रियंका शुक्ला ने बताया कि इस बार के चुनाव में राष्ट्रीय स्तर के नेताओँ का आगमन निकाय चुनाव में होगा वे प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे जो अभी तक नही हुआ है लेकिन इस बार होगा आम आदमी पार्टी इस निकाय चुनाव में सारे समीकरण को संतुलित कर आगे बढ़ेगी।
चूंकि चुनाव में अभी काफी समय है कांग्रेस व भाजपा के जनप्रतिनिधियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। हम जनता के लिए एक बेहतर विकल्प के साथ इस चुनाव में जाएंगे,संघर्ष करेंगे और प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में इस बार जनता हमे अपना आशीर्वाद जरूर देगी। प्रदेश के पदाधिकारियों ने चरणबद्ध तरीके से योजना बना ली है जिसे 5 चरणो में विभाजित किया गया है। निकाय चुनाव से लेकर चुनाव आचार संहिता लगने तक सारी योजना बन चुकी है और जल्द ही प्रभारियों की बैठक कर योजना में अमल किया जाएगा और निश्चित ही आने वाले वर्ष में छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी एक मजबूत पार्टी के तौर पर आम जनता के मुद्दों को उठाते हुए चुनावों में जनता के आशीर्वाद से बड़ी जीत का परचम लहरायेगी।
आम आदमी पार्टी ने निम्नलिखित प्रभारियों की नियुक्ति की है जिसमें जांजगीर जिला के बम्हनीडीह नगर पंचायत की चुनाव प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष, अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला को नियुक्त किया गया है
Post a Comment