बरबसपुर साप्ताहिक बाजार में साइबर, यातायात और एम-परिवहन ऐप जागरूकता का व्यापक अभियान

Views



लोगों ने की पुलिस के अभियान की सराहना


 नरेंद्र अरोड़ा __एमसीबी। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देश, नगर पुलिस अधीक्षक दीपिका मिंज और थाना प्रभारी पोंडी निरीक्षक जवाहरलाल गायकवाड़ के मार्गदर्शन में नागपुर पुलिस चौकी प्रभारी शेषनारायण सिंह द्वारा 19 दिसम्बर 2025 को साप्ताहिक बाजार बरबसपुर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

         अभियान के दौरान बाजार में उपस्थित आम नागरिकों, दुकानदारों और गणमान्य नागरिकों को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों की जानकारी दी गई। लोगों को अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा ना करने, केवाईसी अपडेट के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने, सुरक्षित डिजिटल लेनदेन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की समझाइश दी गई।

यातायात जागरूकता के तहत दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन ना चलाने, ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग से बचने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही ई-चालान प्रणाली की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि चालान कैसे कटता है। उसकी ऑनलाइन जांच और भुगतान की प्रक्रिया क्या है।

              इस अवसर पर एम-परिवहन (mParivahan) ऐप के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। आम जनता को मौके पर ही ऐप डाउनलोड करवाया गया तथा इसके माध्यम से वाहन से संबंधित जानकारी, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन दस्तावेज, ई-चालान की स्थिति देखने एवं नागरिक सेंटिनल के माध्यम से यातायात उल्लंघन की सूचना देने की प्रक्रिया समझाई गई। इसके अतिरिक्त थाना पोंडी के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल में भी एम-परिवहन ऐप डाउनलोड करवाया गया। थाना परिसर में कर्मचारियों के मोबाइल के माध्यम से लोगों को ऐप के उपयोग की जानकारी दी गई ताकि आम नागरिक भविष्य में स्वयं इस ऐप का लाभ उठा सकें और डिजिटल माध्यम से पुलिस और परिवहन सेवाओं से जुड़ सकें।

              कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान से कानून के प्रति विश्वास बढ़ता है और नियमों का पालन करना आसान होता है।

0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Sidebar Ads