नरेंद्र अरोड़ा _______*क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने विद्यालय की 41 वर्षगांठ के अवसर पर रंगारंग भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की उच्च स्तरीय प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया* -जूबी सिल्वर वर्षगांठ के इस वार्षिक कार्यक्रम मैं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि रहे इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी r p mire, नपा अध्यक्ष प्रतिमा यादव नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा झगड़ा खंड नगर पंचायत अध्यक्ष रीमा यादव khogapani नगर पंचायत अध्यक्ष ललिता यादव के साथ ही विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव एवं नागरिकों पत्रकारों तथा अभिभावकों की विशिष्ट उपस्थिति रही इसी अवसर पर विद्यालय परिवार के विद्यार्थियों ने स्टॉल के माध्यम से अपनी उपलब्धियां को बखूबी बताया विद्यालय के नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने मनभावन नृत्य संगीत की प्रस्तुति देकर अचंभित कर दिया सांस्कृतिक कार्यक्रम की सभी प्रस्तुति एक से बढ़कर एक रही जिसे उपस्थित अपार जनमानस ने खूब सराहा विद्यालय द्वारा इसी अवसर पर शैक्षणिक एवं पर्यावरणीय तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का भी सम्मान किया गया स्वास्थ्य मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि इस विद्यालय के विद्यार्थी छत्तीसगढ़ मैं टॉप टेन में अपना स्थान बना रहे हैं विद्यालय उत्तरोत्तर प्रगति करें इस कार्य में जो भी सहयोग होगा मैं सदैव तत्पर रहूंगा उन्होंने आज के इस शानदार कार्यक्रम के लिए विद्यालय परिवार को बधाइयां दी विद्यालय के संचालक संजय सेंगर ने कार्यक्रम में समस्त प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति एवं दिए गए सहयोग के लिए सबका आभार व्यक्त किया


Post a Comment