थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं संभावित विवाद/मारपीट की घटनाओं की रोकथाम हेतु थाना सिरगिट्टी पुलिस द्वारा 04 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के तहत सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखी जा सके।
आरोपीगण –
1. कुनाल धीरज पिता राजकुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी सिलपहरी ओवरब्रिज, थाना सिरगिट्टी
2. सदिल अली उर्फ शाहरुख अली पिता शेरसाय अली, उम्र 37 वर्ष, निवासी ईरानी मोहल्ला, थाना सरकण्डा
3. प्रदीप प्रजापति पिता स्व. रामगोपाल, उम्र 37 वर्ष, निवासी जरहाभाठा, थाना सिविल लाईन
4. श्याम लाल यादव पिता जेठू राम यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी यादव नगर, तिफरा, थाना सिरगिट्टी

Post a Comment