छत्तीसगढ़ की पहली धमाकेदार फिल्म ‘जानकी’ आखिरकार आज N Mahi Films OTT App पर रिलीज हो चुकी है। छत्तीसगढ़ फिल्म जानकी पिछले कई महीनों से पूरे भारत में सुर्खियों में थी और अब दर्शक इसे 9 भाषाओं – हिंदी, छत्तीसगढ़ी, उड़िया, भोजपुरी, बंगाली, गुजराती, सिंधी, तेलुगू और तमिल – में देख सकते हैं। इससे यह फिल्म पूरे देश के दर्शकों तक पहुँचने में सफल होती दिख रही है।
फिल्म ‘जानकी’ को लेकर सबसे बड़ी चर्चा तब हुई जब यह भारतीय सिनेमा में शामिल होने जा रही थी और 13 जून 2025 को देशभर में रिलीज होने वाली थी। लेकिन सेंसर बोर्ड ने केवल इसलिए इसकी रिलीज रोक दी क्योंकि फिल्म में मुख्य किरदारों के नाम रघु और जानकी रखे गए थे। इस फैसले के खिलाफ पूरी छॉलीवुड इंडस्ट्री एकजुट होकर खड़ी हुई और न्याय की मांग की। लंबे इंतजार के बाद निर्माताओं ने यह निर्णय लिया कि फिल्म को थिएटर के बजाय सीधे N Mahi Films OTT App पर रिलीज किया जाए, ताकि दर्शक बिना प्रतीक्षा के इसे देख सकें।
दर्शकों के बीच इस फिल्म के लिए उत्साह लंबे समय से बना हुआ था, और अब जब छत्तीसगढ़ फिल्म जानकी आधिकारिक रूप से जारी हो गई है, तो इससे जुड़ी उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और प्रतिभा का एक मजबूत परिचय भी है।


Post a Comment