इतिहास रचेगा गुरुग्राम में आयोजित होने वाला प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह : डॉ. इन्दु बंसल

Views


- श्रमजीवी पत्रकार संघ से जुड़े मीडिया कर्मियों को वितरित हुए पहचान पत्र व वाहन पास।


गुरुग्राम/चंडीगढ़, 11 नवम्बर 2025 -हरियाणा में श्रमजीवी पत्रकारों की सब से मजबूत ट्रेड यूनियन श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने पूरे प्रदेश में संघ से जुड़े मीडिया कर्मियों को पहचान पत्र और वाहन पास वितरण अभियान को तीव्रता देते हुए आज गुरुग्राम में मीडिया कर्मियों को संघ के पहचान पत्र व वाहन पास वितरित किये। 

 

संघ की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल जैन की अध्यक्षता में गुरुग्राम स्थित शमा टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरुग्राम जिला इकाई के सभी सदस्यों को संघ के पहचान पत्र और वाहन पास वितरित किए गए। 


इस मौके पर डॉ. इन्दु बंसल ने 

पत्रकारों से उनकी समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की और उनसे लिखित सुझाव भी लिए। उन्होंने बताया कि पूरे हरियाणा से इस तरह के लिखित सुझाव एकत्र कर एक सांझा मांग पत्र तैयार किया जाएगा, जिसे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपा जाएगा ताकि पत्रकारों की जमीनी समस्याओं का समाधान हो सके।


डॉ. बंसल ने कहा कि इस अभियान के तहत वे स्वयं हर जिले में जाकर पत्रकारों को पहचान पत्र और वाहन पास वितरित कर रही हैं  साथ ही पत्रकारों की समस्याएं सुनकर उन्हें एक मांगपत्र के माध्यम से  सरकार तक पहुचाने का कार्य भी करेंगी । 


डॉ बंसल ने कहा, "श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा" का गठन केवल ओर केवल पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों की आवाज उठाने के लिए किया गया है।"


इस अवसर पर संघ की गुरुग्राम जिला इकाई अध्यक्ष सतबीर भारद्वाज ने जल्द ही गुरुग्राम में प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह आयोजन करने का प्रस्ताव रखा उन्होंने कहा बहुत जल्द गुरुग्राम में हरियाणा के इतिहास का गौरवमयी पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित होगा।

इस आगामी आयोजन  के लिये डॉ बंसल ने गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सतबीर भारद्वाज व संघ की गुरुग्राम टीम को अग्रिम शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर गुरुग्राम जिला इकाई अध्यक्ष सतबीर भारद्वाज सहित सभी जिला पदाधिकारी व अनेक पत्रकार मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संघ के प्रदेश महासचिव नवीन बंसल ने किया।


0/Post a Comment/Comments