कोरबा - 'नई सोच-नई दिशा, विकास का आधार- सही शिक्षा' उक्ति को चरितार्थ करने वाली राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षिका श्रीमती वसुंधरा कुर्रे,शासकीय प्राथमिक विद्यालय सरईसिंगार, विकासखंड-पाली,जिला-कोरबा ने अब तक अनेक अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और प्रादेशिक पुरस्कार व सम्मान से सम्मानित हो चुकी हैं। इसी श्रृंखला में 11 अगस्त को रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हाल में आयोजित मिनीमाता स्मृति दिवस समारोह एवं महिला प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में पुनः सम्मानित हुई हैं। इनके द्वारा किए जा रहे शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार,कबाड़ से जुगाड़ एवं महिला सशक्तिकरण,बाल शिक्षा, अंधविश्वास,कुपोषण आदि विषय एवं क्षेत्रों पर कार्य करने वाली वसुंधरा कुर्रे को *सतनामी महिला प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार* से सम्मानित किया गया।उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.शिव डहरिया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता बिलाईगढ़ के विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे ने किया। कार्यक्रम का संचालन अकादमी के प्रवक्ता चेतन चंदेल ने किया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित,उड़ीसा,मुंबई,उत्तरप्रदेश,असम से सतनामी समाज के पदाधिकारी ने वसुंधरा कुर्रे द्वारा किए जा रहे शिक्षा संबंधी कार्यों की सराहना किया। यह कार्यक्रम गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी रायपुर एवं राजश्री सद्भावना समिति रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। अकादमी के अध्यक्ष के.पी.खंडे एवं महासचिव डॉ.जे.आर.सोनी सहित राजश्री सद्भावना समिति के अध्यक्ष शकून डहरिया,उपाध्यक्ष अनीता भतपहरी,सचिव याचना भतपहरी,कोषाध्यक्ष अमरौतीन भतपहरी, शशिबाला सोनकेवरे,सदस्य इंदु डहरिया,श्रीमती सुनीता देश लहरे,अमित कुमार भारद्वाज,प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले,पी.आर.कुर्रे सहित डॉ.बरखा रानी, सुनीता पाटले एवं अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी,प्रशासनिक अधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित किया है।


Post a Comment