जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बैडमिंटन बालक , टेबल टेनिस बालक बालिका संपन्न

Views

 






 अकलतरा :-- जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज विकासखंड अकलतरा में बैडमिंटन बालक वर्ग 14 , 17 19 वर्ष की प्रतियोगिता किया गया जिसमे अकलतरा, बम्हनीनडीह , नवागढ़ से बालक अपने कोच मैनेजर के साथ सम्मिलित हुए । आज जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बैडमिंटन बालक14 वर्ष अकलतरा विजेता , बम्हनीनडीह उपविजेता , नवागढ़ तृतीय 17 वर्ष अकलतरा विजेता बम्हनीनडीह उपविजेता , नवागढ़ तृतीय, 19 वर्ष भी अकलतरा विजेता, बम्हनीनडीह उपविजेता , नवागढ़ तृतीय स्थान पर रहे। आज जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बैडमिंटन बालक वर्ग टेबल टेनिस में तीनों वर्ग अकलतरा विजेता , बम्हनीनडीह उपविजेता के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती दीप्ति रोहित सारथी नगर पालिका परिषद अकलतरा अध्यक्ष , विशिष्ट अतिथि  दिवाकर राणा नगर पालिका परिषद अकलतरा उपाध्यक्ष,  रोहित सारथी पूर्व पार्षद और पूर्व सैनिक  गजेन्द्र सिंह चौहान ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी पामगढ़ तथा अध्यक्षता प्राचार्य आशीष मिश्रा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोरा अकलतरा रहे । संदीप सिंह ( बंटी ) , विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी संजय कुमार यादव , व्यायाम शिक्षक रामकृष्ण परमहंस तिवारी , शालिनी कश्यप सेजस जांजगीर , राकेश राजपूत महंत अमोरा , गौरव कटकवार बम्हनीनडीह , आत्मानंद चांपा से सर उपस्थित हुए । मुख्य अतिथि आदरणीय सारथी जी अध्यक्ष ने बच्चों को खेलो से जुड़े रहने अपने तथा अपने गुरुजनों , ब्लॉक, जिला , राज्य और देश के नाम को गौरवान्वित करने वाले भावों को व्यक्त किया । दिवाकर राणा जी ने खेल महत्व को समझाते हुए कहा कि खेल जीवन का सार है । शारीरिक , मानसिक , सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।  सारथी जी ने कहा कि कार्यक्रम का शुभारंभ बी ई ओ सर और सभापति जी ने बैडमिंटन खेलकर किया।  रोहित सारथी जी ने कहा कि खेल में विभिन्न प्रकार के कौशल शामिल हो होते हैं शारीरिक शक्ति, गति, चपलता, और मानसिक रणनीति को खेल बढ़ाता हैं । संपूर्ण खेल प्राचार्य आशीष मिश्रा प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यम शाला के निर्देशन और ब्लॉक प्रभारी संजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आभार प्रदर्शन गजेन्द्र सिंह ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी पामगढ़ ने किया। कार्यक्रम का संचालन आर के तिवारीव्यायाम शिक्षक नरियरा ने किया ।

0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Sidebar Ads