रायपुर: राजधानी रायपुर के बोरियाकला इलाके में स्थित रिद्धिसिद्धि लोटस पार्क सोसाइटी में आधी रात को गुंडों ने जमकर उत्पात मचाया। सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत पंकज कुमार सिंह नामक युवक के घर पर पहले पथराव किया गया, फिर उसे घर से खींचकर बाहर लाया गया और बेहद बेरहमी से पीटा गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो आरोपियों ने खुद बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


Post a Comment