Rang Panchami 2025 : रंग पंचमी कब है, जानें तारीख, महत्व और मंत्र,इन जगहों पर जमकर खेली जाएगी होली

Views

 


रंग पंचमी का पर्व हर साल चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस पर्व का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दिन का खास महत्व इसलिए माना जाता है क्योंकि, इस दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थी। आइए जानते हैं रंग पंचमी का पर्व इस साल मनाया जाएगा। साथ ही जानें इसका महत्व।

कब है रंग पंचमी?
हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि का आरंभ 18 मार्च को रात में 10 बजकर 9 मिनट पर पंचमी तिथि का आरंभ होगा और यह तिथि 19 मार्च की रात 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। उदय तिथि के अनुसार,19 मार्च को ही रंग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। रंग पंचमी का पर्व विशेष रुप से मध्य प्रदेश,राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में मनाया जाता है।

रंग पंचमी का महत्व
रंग पंचमी के दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थी और इस अद्भूत होली को देखने के लिए सभी देवता पृथ्वी पर पधारे थे। यह पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसी मान्यता भी है कि रंग पंचमी के दिन रंगों से खेलने से शरीर में ऊर्जा संतुलित रहती है।

रंग पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर भगवान कृष्ण,राधा रानी की पूजा अर्चना करनी चाहिए। इसके बाद उन्हें गुलाल अर्पित करें और उनसे हाथ जोड़कर प्रार्थना करें। इन दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी के मंत्रों का जप भी करना चाहिए। इस दिन घर में पूजा हवन आदि करने से नकारात्कता दूर होती है।

रंग पंचमी पर करें इन मंत्रों का जप
श्रीं ह्रीं क्लीं कृष्णाय नमः’ ओम कृष्णाय वद्महे दामोगराय धीमहि तन्नः कृष्ण प्रचोदयात्।
ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने, प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
ॐ वृषभानुज्यै विधमहे कृष्णप्रियायै धीमहि तन्नो राधा प्रचोदयात
ऊं ह्नीं राधिकायै नम:

0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Sidebar Ads