Aaj Ka Rashifal: 30 मार्च को तुला, कुम्भ, कन्या समेत 7 राशियों का चमकेगा भाग्य, मेष, सिंह वाले सूर्य को जल दें

Views

 


Aaj Ka Rashifal horoscope Today / बुध और गुरु मेष राशि में। कन्या राशि में केतु। चंद्रमा नीच के होकर वृश्चिक राशि में। शुक्र, मंगल और शनि कुंभ राशि में। सूर्य और राहु मीन राशि में। ग्रहों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं कही जाएगी, क्योंकि परस्पर विरोधी ग्रह दिख रहे हैं, शुक्र, मंगल, शनि। यहां पर शुक्र और शनि का कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा था लेकिन मंगल की वजह से एक अलग विरोधाभास वाली स्थिति बन रही है। सूर्य और राहु इसी तरीके से विभी हो गए हैं। बुध और गुरु हालांकि सौम्य है, लेकिन विरोधाभास यहां पर भी है। तो थोड़ा सा एक बहुत अच्छी स्थिति मन, मस्तिष्क में शारीरिक रूप से, मानसिक रूप से जनमानस में नहीं रहेगा। 

राशिफल-

मेष राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें। 

मिथुन राशि- शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- भावुक बने रहेंगे। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करेंगे तो अच्छा होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। लाल वस्तु पास रखें। 

सिंह राशि- गृह-कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के संकेत हैं। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देते रहें। 

 

कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा और अपनों का साथ होगा। लाल वस्तु का दान करें। 

तुला राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। निवेश करने से बचें और ज्यादा बोलने से बचें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। जिस चीज की जरुरत होगी उसकी उपलब्थता होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें। 

धनु राशि- मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें। 

मकर राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति। यात्रा में लाभ। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें। 

 

कुंभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें। 

मीन राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रुका हुआ कार्य चल पडे़गा। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार रहेगा। प्रेम, संतान भी अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

 

0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2