कुटेलामुड़ा चैतमा में भजन संगीत संध्या बड़ी धूमधाम से सम्पन्न

Views


चैतमा :-संगम मानस परिवार कुटेलामुड़ा द्वारा आयोजित सुगम संगीत/ भजन संगीत संध्या बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुई.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्मानीय सी.एस. कंवर  सहायक कलेक्टर जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी , विशिष्ट अतिथि  गणराज सिंह कंवर  सभापति जिला पंचायत कोरबा व अध्यक्षता  गणेश सिंह कंवर जी जिला सचिव छ. ग. प्रदेश मानस प्रेमी परिवार संगठन जिला कोरबा की गरिमामयी उपस्थिति मे माँ सरस्वती जी व प्रभु श्रीरामचंद्र जी के तैल्य चित्र में माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया.भजन संध्या कार्यक्रम मे खैरागढ़ विश्वविद्यालय से पहुँचे अनेको ख्याति प्राप्त कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत, सुगम संगीत व भजन संगीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया.माहौल पूरा राममय होकर भक्ति में सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए थे.

कार्यक्रम में भजन संध्या के आयोजक व छ. ग. प्रदेश मानस प्रेमी परिवार संगठन ब्लॉक पाली अध्यक्ष श्री मिट्ठू राम यादव जी, सचिव  बनवारी लाल श्रोते जी, बाबू सिंह कंवर,किताब सिंह पैकरा, सोहन दास महंत,सुरेन्द्र कैवर्त, पंचम दास, लखन लाल राठौर, दुली चंद राठौर, रामावतार वैष्णव, कृष्ण कुमार पटेल, रामेश्वर केंवट, रामखिलावन मुरलीधर यादव, कृपाल सिंह,चंद्रपाल यादव, आई.डी. सरजाल,कृपाल सिंह कंवर , गंगा राम डिक्सेना,गोरेलाल श्रीवास, मोहर सिंह सहित छ. ग. प्रदेश मानस प्रेमी परिवार संगठन ब्लॉक पाली के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे.


0/Post a Comment/Comments