_विगत दिवस शासकीय प्राथमिक शाला बैगापारा(नौढ़िया) में पदस्थ शिक्षिका विधात्री सिंह ने विद्यार्थियों को दीपावली का महत्व बताते हुए उन्हें मिट्टी के दीपक बनाना सिखाया जिन पर विभिन्न रंगों से सजावट की गई*

Views

 



नरेंद्र अरोड़ा मनेन्द्रगढ़/____।

इसी तारतम्य में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें फूल पत्तियों व रंगों से अद्भुत रंगोली बनाई गई।

विधात्री सिंह ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चे अपनी संस्कृति से जुड़ते हैं,वे नया सीखते हैं जो उनके जीवन में काम आता है।

ध्यातव्य है कि विधात्री सिंह हमेशा से नवाचारी शिक्षिका हैं और वे अपने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ, सामान्य शिष्टाचार, संस्कृति की सीख देते हुए संस्कारित करती रहती हैं।

0/Post a Comment/Comments