नरेंद्र अरोड़ा __शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा विभाग मनेंद्रगढ़ मैं व्यवसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत रिटेल ट्रेड के प्रशिक्षक कुलदीप नामदेव के माध्यम से पढ़ाई कर रही छात्राओं ने मंगलवार 28/10/2026को औद्योगिक भ्रमण के लिए मनेंद्रगढ़ के "बी.एस.मार्ट" का दौरा किया जिसमें नवमी से ग्यारहवीं तक की छात्राएं सम्मिलित हुई
संस्था के व्यवसायिक प्रशिक्षक कुलदीप नामदेव ने बताया कि नवीन व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत हर शैक्षणिक सत्र में कम से कम 2 औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया जाता है जिसके द्वारा छात्राएं अपनी पढ़ाई से संबंधित कार्य स्थल का मुआयना कर सकें एवं भविष्य में स्वयं के रोजगार के लिए तैयार रहें छात्राओं ने इस संस्थान में ग्राहकों से अभिवादन से मिलना,उपभोक्ताओं को अपने उत्पाद के प्रति आकर्षित करना जैसे सभी रिटेलिंग संबंधित जानकारियों को बारीकी से समझा .
इस पूरे इंडस्ट्रियल विजिट के दौरान स्कूल की सहायक शिक्षिका दीपा और अपने ट्रेनिंग के लिए आए हुए B.Ed की मैडम शुभांगी ,हर्षिता,सीता और अंजलि सिंह ने प्रमुख रूप से अपनी छात्राओं के संचालन रूपी कार्य को बहुत ही जिम्मेदारी से निभाया.
इस औद्योगिक भ्रमण में संस्था की प्राचार्य श्रीमती अर्चना वैष्णव,वरिष्ठ व्याख्याता श्री राव सर जी और व्याख्याता नारायण तिवारी सर का विशेष योगदान रहा.

Post a Comment