खाद्य एवं औषधि प्रशासन की मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई, फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिलने पर 03 मेडिकल स्टोर तत्काल बंद करवाए गए

Views

 


समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के संज्ञान में तथा उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार आज दिनांक 26.10.2026 को खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मनेंद्रगढ़, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एम.सी.बी.), छत्तीसगढ़ की टीम द्वारा जिले के *केल्हारी एवं मनेंद्रगढ़* क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान केल्हारी क्षेत्र में संचालित 05 मेडिकल स्टोरों की जांच की गई। जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 03 मेडिकल स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने अनुशंसा की गई ।                      

इसी क्रम में मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोरों के निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति पाए जाने पर निम्नलिखित 03 मेडिकल स्टोरों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक बंद करवाया गया—


1. बालाजी फार्मेसी, मनेंद्रगढ़

2. मेट्रो सिस्टम्स, मनेंद्रगढ़

3. स्मार्ट लैब फार्मेसी, चैनपुर, मनेंद्रगढ़


औषधियों का विक्रय नियमानुसार पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति एवं लागू औषधि नियमों के अनुपालन में किया जाना आवश्यक है। फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में मेडिकल स्टोर का संचालन औषधि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण औषधियां उपलब्ध कराने तथा औषधि विक्रय व्यवस्था में नियमानुसार अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्यवाही की जा रही है


खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में संचालित मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच जारी रहेगी। 


उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन

मनेंद्रगढ़, जिला एम.सी.बी., छत्तीसगढ़

0/Post a Comment/Comments