आदिवासी सेवा सहकारी समिति में धूम धाम से मनाया गया सेवा संकल्प अभियान ....

Views

 




कोरबा :- प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आदिवासी सेवा सहकारी समिति कोरकोमा में सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज राठौर के आतिथ्य में किया गया। 



स्थानीय सैकड़ों किसानों की उपस्थिति मे प्रधान जन सेवक माननीय  नरेंद्र मोदी जी के जन्म जयंती एवं उनके 25 वर्ष जनता के सेवा पूर्ण होने के अवसर पर "आशीर्वाद का दीया " उनके दीर्घायु होने और विकसित भारत के सपने को साकार करने के आहवान पर भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोरकोमा के ग्रामीणों के साथ मिलकर दीया जला कर उपस्थित किसानों को केंद्र और राज्य सरकार के किसान हितैषी कार्यों की जानकारी दी गई। 


इस अवसर पर मंडल महामंत्री सोनी जी, रूपेश शर्मा जी एवं मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे इसके पश्चात ग्रामीणों से उनके घरों में आशीर्वाद का दीया जलाने की अपील की गई l

0/Post a Comment/Comments