जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बगीचा वनपरिक्षेत्र के एक गांव में देर रात हाथियों के झुंड ने घुसकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान झोपड़ी में सो रहे एक बुजुर्ग की हाथियों ने कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है।
Post a Comment