छत्तीसगढ़ : मानसून लगातार असर दिखा रहा है। पिछले कई दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटे के दौरान अधिकांश जिलों में मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में तेज वर्षा देखने को मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और वज्रपात को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हालांकि 8 अगस्त के बाद बारिश की रफ्तार और दायरे में कमी आने के संकेत मिले हैं।
Post a Comment