गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत बैगा हितग्राहियों के लिए टैक्सी ड्राइवर कोर्स के प्रवेश उत्सव एवं ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आकांक्षा पांडेय उपस्थित रहीं। अतिथियों द्वारा बैगा हितग्राहियों को प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें कौशल विकास के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा पांडेय ने सभी बैगा प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी प्रदान किया कि पीएम जनमन योजना के तहत बैगा जनजाति को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए और उनको आदिवासी विभाग के द्वारा बैगा प्रशिक्षणार्थियों प्रशिक्षण उपरांत छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी
कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को टैक्सी ड्राइवर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण की प्रक्रिया तथा प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाली छात्रवृत्ति/आर्थिक सहायता योजना की जानकारी दी गई। साथ ही हितग्राहियों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ऋण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए स्वरोजगार के लिए बैंक ऋण एवं शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर बैगा हितग्राहियों को प्रशिक्षण हेतु ड्रेस का वितरण भी किया गया। अतिथियों ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
कार्यक्रम में प्रेम राजपूत, कैरियर जोन से प्रशिक्षण पार्टनर धीरज सिंह सहित प्रशिक्षणार्थी एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना रहा।




Post a Comment