दिल्ली। विवेक जैन। सावन माह में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर दिल्ली की ओर लौट रहे कांवड़ियों की सेवा और स्वागत के लिए श्री कांवड़िया सेवा समिति भजनपुरा द्वारा भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के निकट दूसरे भव्य कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का शुभारंभ विधायक अजय महावर ने किया। अजय महावर ने कहा कि भगवान शिव के प्रति आस्था और श्रद्धा के साथ कांवड़ यात्रा करने वाले शिवभक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने सेवा शिविर के आयोजकों को इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समिति के अध्यक्ष भुवनेश सिंघल ने बताया कि यह कावड़ सेवा शिविर 6 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक चलेगा। शिविर में कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्तों की सेवा के साथ उनके ठहरने एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। आयोजन का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी निस्वार्थ सेवा करना है। कांवड़िया सेवा समिति की ओर से शिवभक्तों के लिए सेवा शिविर की तैयारियां व्यापक स्तर पर की गई हैं। शिविर में श्रद्धालुओं के स्वागत के साथ उनकी सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। भुवनेश सिंघल ने बताया कि कावड़ियों की सेवा में समिति के संरक्षक - नीत शर्मा, नितिन अग्रवाल व अक्षत बंसल, सहयोगी नरेश चौधरी, संजय वर्मा, राजेश यादव, डॉ अनिल गुप्ता, प्रिंस अग्रवाल व अजय शुक्ला, उपाध्यक्ष - ललित आनंद व नरेन्द्र मोरल, अमर राणा महामंत्री, विपिन कुमार कोषाध्यक्ष, सचिन कुमार मंत्री, सदस्य- जीतू कश्यप, विजयजीत मिश्रा व वैभव आदि दिनरात सेवा प्रदान कर रहे है। इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

Post a Comment