बड़ा हादसा टला, हाईवे पर अचानक बदले हालात, आप नेता की कार दुर्घटनाग्रस्त

Views

 




जांजगीर-चांपा :
  नेशनल हाईवे पर  सड़क हादसे में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब वे अकलतरा से बिलासपुर की ओर जा रहे थे।

अचानक सामने आया युवक, अनियंत्रित हुई कार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सफर के दौरान अचानक एक बाइक सवार युवक वाहन के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में अभिषेक मिश्रा की कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उन्हें चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और अभिषेक मिश्रा को उपचार के लिए बिलासपुर भेजा। फिलहाल उनका इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है।

0/Post a Comment/Comments