जांजगीर चांपा, नवीन कानून की विवेचना को मिलेगी नई गति: एस पी विजय कुमार पाण्डेय IPS ने जिले के पुलिस विवेचकों को बांटे 99 हाईटेक मोबाइल, डिजिटल साक्ष्य संग्रहण होगा और प्रभावी, मौके पर ही रिकॉर्ड होंगे सबूत...

Views

 



राजेश राठौर 

दैनिक दर्पण न्यूज़ 


जांजगीर चांपा, नवीन कानून की विवेचना को मिलेगी नई गति: SP विजय कुमार पाण्डेय IPS ने जिले के पुलिस विवेचकों को बांटे 99 हाईटेक मोबाइल, डिजिटल साक्ष्य संग्रहण होगा और प्रभावी, मौके पर ही रिकॉर्ड होंगे सबूत...


* *डिजिटल कदम: मोबाइल वितरण से विवेचना में पारदर्शिता, जांच व्यवस्था होगी और मजबूत व पारदर्शी*


* *तकनीक से सशक्त होगी विवेचना: साक्ष्य संग्रहण एवं त्वरित जांच के लिए विवेचकों को बांटे मोबाइल*


पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार अपराधों की विवेचना को अधिक प्रभावी, तकनीक -सक्षम एवं साक्ष्य-आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा जिले के पुलिस विवेचकों को 99 हाईटेक मोबाइल फोन वितरित किए गए।


 *इस अवसर* पर पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण में समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल साक्ष्यों का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में घटनास्थल से आवश्यक फोटो, वीडियो, लोकेशन एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों का त्वरित एवं सुरक्षित संकलन कर विवेचना को मजबूत बनाया जाए। साथ ही प्रत्येक मामले में त्वरित रिस्पॉन्स, वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संग्रहण तथा समय-सीमा के भीतर विवेचना पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।


 *इस पहल का उद्देश्य* विवेचकों को आधुनिक तकनीकी संसाधनों से सशक्त बनाना, डिजिटल साक्ष्यों के संकलन एवं संरक्षण को सरल और प्रभावी बनाना, घटनास्थल पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करना तथा विवेचना की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता में वृद्धि करना है। आधुनिक मोबाइल उपकरणों के माध्यम से विवेचक घटनास्थल का डिजिटल दस्तावेजीकरण, आवश्यक साक्ष्यों का सुरक्षित संकलन एवं वरिष्ठ अधिकारियों से त्वरित समन्वय स्थापित कर सकेंगे, जिससे अपराध अनुसंधान की कार्यकुशलता और न्यायिक प्रक्रिया दोनों को मजबूती मिलेगी।


 *मोबाइल वितरण* कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कुमार कश्यप सहित जिले के थाना चौकी प्रभारी उपस्थित रहे..

0/Post a Comment/Comments